काव्य-पल्लवन
हिन्द-युग्म मार्च २००७ से प्रत्येक माह किसी विषय विशेष, चित्र विशेष, फ़ोटों विशेष, संगीत विशेष पर एक सामूहिक-कविता-लेखन का आयोजन करता है, जिसको नाम दिया है 'काव्य-पल्लवन'। किसी सुगठित एवम् सुंगुंफित विचार, उक्ति अथवा भाव को क्रमशः खोलने या विस्तार देने को 'पल्लवन' कहते हैं। यह संक्षेपण की बिल्कुल उल्टी प्रक्रिया है। फिर भी यह तुलना बहुत सटीक नहीं कही जा सकती है। क्योंकि जैसा कि पल्लवन का शाब्दिक अर्थ ही है फलना-फूलना, पनपना-बीज या कली से क्रमशः विकसित रूप लेकर रूपाकार लेना अथवा रस-गंध धारण करना, एक नैसर्गिक, किंतु नितान्त अनिर्दिष्ट-सी क्रिया है। पल्लवन में विचार या भाव की विकसन-क्रिया प्रदत्त वातावरण में नहीं होती, बल्कि उसे अपनी कल्पना एवम् संज्ञान से इस तरह निर्मित करना होता है कि नैसर्गिक सी लगने वाली परम्परित अर्थ-प्रक्रिया में खलल न पड़े।
चूँकि हम विषय-विस्तार का माध्यम कविता को बनाते हैं, इसलिए इसका नाम दिया है 'काव्य-पल्लवन'। इस माध्यम से हम रचनाकारों की रचनाधर्मिता को प्रबल और सुंदर ढंग से परख पायेंगे। यह कार्य निम्न चरणों से होकर, कवि मोहिन्दर कुमार के संयोजन में अपना अभिष्ट पाता है।-
१) प्रत्येक माह की की शुरूआत में उस माह के काव्य-पल्लवन के लिए विषय,चित्र, फ़ोटो, संगीत आदि kavyapallavan@gmail.com पर आमंत्रित किये जाते हैं।
२) चयनित विषय,चित्र, फ़ोटो, संगीत आदि की उद्घोषणा २-३ तीन दिनों में हिन्द-युग्म के मुख्य-पृष्ठ पर कर दी जाती है।
३) सभी रचनाकारों को निर्धारित तिथि तक पेंटिंग, फ़ोटो या कविताएँ आदि kavyapallavan@gmail.com पर भेजनी होती है।
४) मोहिन्दर कुमार विषय-विशेष उपलब्ध सभी रचनाओं को संपादित करके अंतिम वृहस्पतिवार को प्रकाशित कर देते हैं।
५) थीम पेंटिंग बनाने की जिम्मेदारी हिन्द-युग्म के वरिष्ठ चित्रकार स्मिता तिवारी की होती है।
नियंत्रक- मोहिन्दर कुमार
पेंटर- स्मिता तिवारी
काव्य-पल्लवन के अब तक के अंक -











