कहानी-कलश पर कहानी पोस्ट करने की शर्तें

हिन्द-युग्म का कविता विधा के बाद कहानी विधा में प्रयास का नाम है 'कहानी-कलश'। कहानीकार जुड़ने से पहले नियमों व शर्तों को नीचे पढ़ लें।

१- कहानियाँ हिन्दी में हों, मौलिक हों और प्रकाशित न हों।
(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं)

कहानी के आंशिक या पूर्ण रूप से मौलिक न होने पर या पूर्व में कहीं और प्रकाशित पाए जाने पर हिन्द-युग्म को यह अधिकार होगा कि वह ब्लॉग से कहानी को हटा सके।

२- कहानियाँ यूनिकोड में टंकित हों।

३- कहानी प्रकाशित करने से पहले लेखक का हिन्द-युग्म का सदस्य होना अनिवार्य है। सदस्य बनने के इच्छुक लेखक अपना परिचय एवं कहानी हिन्द-युग्म को kahani.hindyugm@gmail.com पर भेजें।

४- कृपया लेखक कहानी प्रकाशित (पोस्ट) करने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि कहानी में व्याकरण और मात्राओं की गलतियाँ कम से कम हों। हिन्द-युग्म के प्रबंधकों द्वारा अंतिम परिवर्तन सम्भव हैं।

५- कहानी की लम्बाई कम या अधिक हो सकती है लेकिन सम्पूर्ण कहानी को एक साथ ही प्रकाशित किया जाना अनिवार्य है।

६- याद रहे कि इस ब्लॉग पर प्रत्येक कहानीकार को पोस्टिंग के लिए महीने की एक ही तिथि दी गई है। कृपया ध्यान रखें- यदि आप अपने दिये गये दिनांक को पब्लिश नहीं कर पातें तो आपका नम्बर एक महीने बाद आयेगा।

निम्न तिथियाँ इस प्रकार सुरक्षित हैं-

पहली - सूरज प्रकाश

४वीं - श्रीकांत मिश्र 'कांत'

७वीं - तुषार जोशी

९वीं - प्रवीण पंडित

११वीं - गौरव सोलंकी

१३वीं - विमल चंद्र पाण्डेय

१५वीं - श्रवण सिंह

१९वीं - विश्व दीपक 'तन्हा'

२१वीं - पंकज सुबीर

२३वीं - रंजना भाटिया

२७वीं - राजीव रंजन प्रसाद


७-प्रत्येक लेखक की यह जिम्मेदारी होगी कि वो अपनी कहानी के प्रकाशन के बाद इसका विज्ञापन ऑरकुट की हिन्दी कम्युनिटियों, याहू समूहों और गूगल समूहों में दे। ब्लॉग की मूल संकल्पना को बनाये रखने के लिए टिप्पणियों को ब्लॉग पर ही देने के लिए पाठकों को प्रोत्साहित करे, चैटबॉक्स या स्क्रैपबुक में नहीं।

८-कहानी की विषयवस्तु अथवा किसी टिप्पणी पर कोई विवाद या आपत्ति होने की स्थिति में हिन्द-युग्म उत्तरदायी नहीं होगा।

९- यदि आपके मन में और सवाल हों तो कृपया kahani.hindyugm@gmail.com, hindyugm@gmail.com पर मेल करें।
-->